भारत एक परिचय, भारत के बारे में जाने के



 भारत एक परिचय, भारत के बारे में जाने
Indian flag


वायु पुराण में भारतवर्ष का उल्लेख मिलता है जो कि सम्राट द्वारा विजित क्षेत्र को कहा जाता था.

भारतीय सम्राट दुष्यंत के पुत्र भरत के नाम पर हमारे देश का नामकरण हुआ. ईरान के लोगों ने ही सबसे पहले सिंधु घाटी में प्रवेश किया.

ईरान के लोग सिंधु का बदला रूप हिंदू यहां के मूल निवासियों के लिए प्रयोग करते थे.

हिंदूओं के देश को हिंदुस्तान नाम दिया गया. आर्य जब भारत आए तो वे बहुत सारे कबीलों के रूप में देश के विभिन्न क्षेत्रों में फैल गए जिसे आर्यावर्त (आर्यों का देश) के नाम से जाना गया.

Indian children

जैन पौराणिक कथाओं के अनुसार हिंदू और बौद्ध ग्रंथों में भारत हेतु जंबूद्विप शब्द का प्रयोग किया गया है.

 🇮🇳इंडिया शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के इण्डोस से हुआ है.

 अंग्रेज के द्वारा फ्रांसीसी प्रभाव के कारण इंदे को आधार मानकर इंडिया नामकरण किया गया.

जेम्स अलेक्जेंडर ने अपने विवरण में हिंदू का ह हटाकर देश को इंदू नाम से संबोधित किया था. बाद में बदलकर इंडिया हो गया.

भारत के संविधान के अनुच्छेद-1 में-भारत अर्थात इंडिया राज्यों का संघ होगा (इंडिया, दैट इज भारत सैल बि यूनियन ऑफ स्टेट ) शब्दों स्पष्ट किया गया है.



 भारत एक परिचय

 भारत के अलग-अलग नाम इस प्रकार है - आर्यवर्त, भारतवर्ष, हिंदुस्तान, इंडिया, जंबूद्वीप.

इसकी राजधानी नई दिल्ली

भौगोलिक स्थिति: उत्तरी- पूर्वी गोलार्ध में अवस्थित है. भारतीय महाद्वीप का अक्षांशीय स्थिति: 8°4 उत्तरी अक्षांश से 37°6 उत्तरी अक्षांश और देशांतरीय विस्तार: 68°7 से पूर्वी देशांतर से 97°25 पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है.

मानक समय: 82°30 पूर्वी देशांतर; उत्तर प्रदेश राज्य के इलाहाबाद के समीप नैनी का समय (ग्रीनविच माध्य समय से 5:30 घंटा आगे

 उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से भारत के मानक समय रेखा से गुजरती है.


कर्क रेखा पर स्थित हमारे देश के कुल 8 राज्य इस प्रकार है- गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम 

कर्क रेखा हमारे देश भारत के 8 राज्यों से गुजरती है.

भू-आवेष्ठित भारत के पांच राज्य: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, झारखंड, तेलंगाना

भौगोलिक विस्तार: लंबाई उत्तर से दक्षिण 3214 किलोमीटर चौड़ाई पूरब से पश्चिम 2933 किलोमीटर

अंतरराष्ट्रीय सीमा: उत्तर- पश्चिम में पाकिस्तान व अफगानिस्तान, उत्तर में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में मयंमार व बांग्लादेश, दक्षिण में हिंद महासागर, यहां मन्नार की खाड़ी व पाक जलडमरूमध्य भारत को श्रीलंका से अलग करते हैं.

भारत देश का स्थलीय सीमा: 15,106.7 किलोमीटर में विस्तारित है और जलीय सीमा 7516.6 किलोमीटर में विस्तारित है.

भारत देश का प्रादेशिक जल सीमा: समुद्र किनारे से 12 समुद्री मील तक और संलग्न क्षेत्र: प्रदेशिक जल सीमा से आगे 24 समुद्री मील तक विस्तारित एवं अनन्य आर्थिक क्षेत्र: संलग्न क्षेत्र से आगे 200 समुद्री मील तक विस्तारित है जिसमें भारत अपनी गतिविधियां कर सकता है.

जलवायु: मानसूनी जलवायु

क्षेत्रफल: 32,87,263 वर्ग किलोमीटर

 विश्व के कुल क्षेत्रफल में प्रतिशत: 2.42% 


भारत एक परिचय भारत के बारे में जाने


कुल जनसंख्या 1 अरब 21 करोड़ 05,69,563; जो विश्व की कुल जनसंख्या का 17.5% है.

पुरुष जनसंख्या: 62 करोड़ 31 लाख 21 हजार 843

महिला जनसंख्या: 58 करोड़ 70 लाख 47 हजार 730 जनसंख्या के अनुसार भारत विश्व में स्थान: दूसरा 

ग्रामीण जनसंख्या: 83.34 करोड़

शहरी जनसंख्या: 37.71 करोड़

दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर: 17.7%

लिंगानुपात: 943 प्रति हजार पुरुषों पर

शिशु लिंगानुपात: 919 प्रति हजार पुरुषों पर

जनसंख्या घनत्व: 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

कुल साक्षरता: 73.0%

पुरुष साक्षरता 80.9%

महिला साक्षरता 64.6%

अनुसूचित जाति जनसंख्या कुल जनसंख्या का 16.6% अनुसूचित जनजाति जनसंख्या कुल जनसंख्या का 8.6% 


राज्यों की संख्या 28 केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 8 प्राकृतिक विभाजन: उत्तर के पर्वतीय प्रदेश, उत्तर का विशाल मैदान, दक्षिण का प्रायद्वीपीय पठार, समुद्र तटीय मैदान व दीप समूह


 पर्वतीय क्षेत्र का विस्तार: 10.7%

पहाड़ी क्षेत्र का विस्तार: 6%

पठारी क्षेत्र का विस्तार: 27.7

मैदानी क्षेत्र का विस्तार: 23%

दीपों की कुल संख्या: 245 

तेल शोधनशालाओ की संख्या: 22

बड़े बंदरगाहों की संख्या; 13

संसद: द्विसदनीय राज्यसभा एवं लोकसभा

लोकसभा सीटों की संख्या: 545

राजसभा सीटों की संख्या: 245

टिप्पणियाँ